देश

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर फिर लगा विराम, उपभोक्ताओं को मिली राहत

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर विराम लगने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है. तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर फिर लगा विराम, उपभोक्ताओं को मिली राहत
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Getty)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर विराम लगने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है. तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. इससे पहले सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई थी. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कच्चे तेल में आई तेजी के बाद भावों में बहरहाल मजबूती बनी हुई है. विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे तेल की हालिया तेजी से आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि हो सकती है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai)और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें यथावत 68.50 रुपये, 70.64 रुपये, 74.16 रुपये और 71.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज गईं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना बदलाव के क्रमश: 62.24 रुपये, 64.01 रुपये, 65.12 रुपये और 65.70 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में सोमवार को 21 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था. चारों महानगरों में डीजल के दाम में भी आठ पैसे की वृद्धि की गई थी.

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), फरीदाबाद (Faridabad) और गुरुग्राम (Gurugram) में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 68.79 रुपये, 68.66 रुपये, 70.03 रुपये और 69.82 रुपये प्रति लीटर रहीं. इन चारों शहरों में डीजल के दाम क्रमश: 61.93 रुपये, 61.80 रुपये, 62.75 रुपये और 62.54 रुपये प्रति लीटर रहे.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को आया उछाल, जानें क्या हैं आपके शहर में दाम

पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर में क्रमश: 64.79 रुपये, 68.66 रुपये, 72.67 रुपये, 71.52 रुपये और 69.28 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए. इन पांचों शहरों में डीजल के भाव क्रमश: 59.28 रुपये, 61.82 रुपये, 65.52 रुपये, 63.46 रुपये और 64.61 रुपये प्रति लीटर रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).