Today Gold Price: गोल्ड खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी कीमत
सोने के खरीदारों को लिए खुशखबरी है. गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है. इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है.
नई दिल्ली, 15 मई : सोने के खरीदारों को लिए खुशखबरी है. गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है. इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 2,375 रुपए कम होकर 91,484 रुपए हो गई है, जो कि पहले 93,859 रुपए थी.
इसके साथ 22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 83,799 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 85,975 रुपए पर था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 70,394 रुपए से कम होकर 68,613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. हाल में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है. 22 अप्रैल को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1 लाख रुपए पर पहुंच गया था. सोने के साथ चांदी में भी गिरावट का ट्रेंड देखा गया है. एक किलो चांदी का भाव 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 96,400 रुपए प्रति किलो पर था. यह भी पढ़ें : विजय शाह की मानसिकता ‘भाजपा की ट्रोल आर्मी जैसी’, भाजपा उन्हें बचाने में लगी : दिग्विजय सिंह
वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर तक सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,325 रुपए और चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,458 रुपए पर था. जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों में कमी आने की वजह अमेरिकी-चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम होना है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. कॉमैक्स पर सोना 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,141.35 डॉलर प्रति औंस पर था. 22 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 3,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

