Sandeshkhali Case: TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न और हिंसा का है आरोप- VIDEO
Shahjahan Sheikh | Credit- X

Sandeshkhali Case: TMC नेता शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, शाहजहां शेख को आज दोपहर 2 बजे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें, शाहजहां पर संदेशखाली में कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और हिंसा का आरोप है. शाहजहां की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि आज हमारे और संदेशखाली की माताओं-बहनों के आंदोलन के वजह से ममता बनर्जी की सरकार शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए बाध्य हुई. पहले तो यह सरकार मान ही नहीं रही थी कि ऐसा कुछ हुआ है.

वीडियो देखें: