देश

बरेली: तीन युवकों ने घर में घुसकर की बहनों के साथ जबरदस्ती, विरोध पर फाड़े कान के पर्दे

बरेली के हंजियापुर में तीन युवकों ने जबरदस्ती घर में घुसकर बहनों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. विरोध करने पर उनकी बुरी तरह से पिटाई भी कर दी. बीती रात मोहल्ले के तीन लड़के उनके घर में घुस आए और उनके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे...

बरेली: तीन युवकों ने घर में घुसकर की बहनों के साथ जबरदस्ती, विरोध पर फाड़े कान के पर्दे
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरेली के हंजियापुर में तीन युवकों ने जबरदस्ती घर में घुसकर बहनों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. विरोध करने पर उनकी बुरी तरह से पिटाई भी कर दी. बीती रात मोहल्ले के तीन लड़के उनके घर में घुस आए और उनके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे. लड़कियों ने जब लड़कों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की. दो लड़कों ने लड़कियों का बलात्कार करने की कोशिश की. लड़कियों ने जब विरोध किया तो आरोपी ने किसी भारी चीज से लड़की को मारा जिसकी वजह से लड़की के कान से खून आने लगा और उसके कान के पर्दे फट गए. इसी दौरान जब लड़की की मां घर में आई और लड़कियों को बचाने की कोशिश करने लगी तो लड़कों ने उनके साथ भी मारपीट की. आरोपियों ने परिवारों वालों को पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी. लड़कियों के पिता ने तीनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई. लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. तीनों में से एक लड़की जिसके कान से खून आ रहा था उसे दूसरे अस्पताल रिफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद की हत्या

मंगलवार 26 फरवरी को पीड़ित पिता बेटियों के साथ एसएसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की. एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).