देश

अमरोहा में दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित

अमरोहा के आदमपुर थाने के थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को यहां दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के एक दिन बाद निलंबित कर दिया गया है

अमरोहा में दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरोहा, 2 नवंबर: अमरोहा के आदमपुर थाने के थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को यहां दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के एक दिन बाद निलंबित कर दिया गया है. यह भी पढ़े: राजस्थान में 5 दिनों के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में 2 दोषियों को सजा-ए-मौत

अमरोहा की एसपी पूनम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ सतरेश कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार और सुमित कुमार को 'ड्यूटी में लापरवाही' करने के आरोप में निलंबित कर दिया है. लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि 25 सितंबर को उनके गांव के मोनू शर्मा ने उसका यौन उत्पीड़न किया था. दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई.

उन्होंने दावा किया कि शर्मा और उसके दो रिश्तेदार लड़की को धमका रहे थे. एसपी ने बताया कि शर्मा और उनके रिश्तेदारों को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).