News

Assistant Professor Recruitment: इस यूनिवर्सिटी में हो रही है 57 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, कब करना है आवेदन, जाने डिटेल्स

कर्नाटक के कृषि महाविद्यालय धारवाड़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों के लिए भर्ती की जानेवाली है. जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है.

Assistant Professor Recruitment: इस यूनिवर्सिटी में हो रही है 57 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, कब करना है आवेदन, जाने डिटेल्स
Credit - (Pixabay)

Assistant Professor Recruitment: कर्नाटक के कृषि महाविद्यालय धारवाड़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों के लिए भर्ती की जानेवाली है. जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस नौकरी के लिए सेलेक्ट उम्मीदवारों को बिजयपुर, धारवाड़ में पोस्टिंग दी जाएगी. इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू 12 से 26 नवंबर तक होंगे.

इस नौकरी के लिए नोटिफिकेशन के मुताबिक़ उम्मीदवारों को किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी ने या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और एम.टेक पूरा होना चाहिए.उम्मीदवारों की आयु ज्यादा से ज्यादा 60 वर्ष की होनी चाहिए. इसके साथ ही रिजर्व्ड केटेगरी के उम्मीदवारों को छुट रहेगी. इस नौकरी में नियुक्त उम्मीदवारों को 40 हजार रूपए से लेकर 45 हजार रूपए तक का वेतन दिया जाएगा. ये भी पढ़े:हर घंटे 5500 रुपये की मिलेगी सैलरी! एलन मस्क के xAI में हिंदी इंग्लिश के जानकारों के लिए जॉब का सुनहरा मौका

इसका नोटिफिकेशन 28 अक्टूबर को जारी हो चूका है. इस नौकरी के तहत लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू होगा. इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 26 नवंबर 2024 है. इस नौकरी से जुडी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).