देश

कर्म का फल! घर में सेंध लगाने आया था चोर, 9वीं मंजिल से गिरकर मरा

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी में चोरी करने आए व्यक्ति की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है जिसके लिए प्रयास जारी है.

कर्म का फल! घर में सेंध लगाने आया था चोर, 9वीं मंजिल से गिरकर मरा
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: Pixabay)

गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी में चोरी करने आए व्यक्ति की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है जिसके लिए प्रयास जारी है. फिलहाल मृतक के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने अभी मृतक की शिनाख्त नहीं की है. मृतक के पास से पुलिस को नगदी, गैस कटर, स्प्रे समेत अन्य सामान मिले हैं.

यह व्यक्ति मंगलवार देर रात कनावनी स्थित अंबाजी अपार्टमेंट में चोरी करने के लिए घुसा था. वहां मौजूद गार्डों को इसकी भनक लग गई जिसके बाद उन्होंने उसे घेर लिया. जिसके चलते वह नौवीं मंजिल पर चढ़ गया और पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा. इसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और नीचे आ गिरा. वह गंभीर रुप से घायल हो गया.

यह भी पढ़े- बिहार में चोरो के हौसले बुलंद, RJD नेता के घर से 20 लाख की चोरी

पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).