'हर गली-मोहल्ले में क्रांति होगी', हिरासत में लिए जाने के बाद आतिशी, सौरभ की ललकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी हेड क्वार्टर पर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है.

(Photo : X)

नई दिल्ली, 22 मार्च : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी हेड क्वार्टर पर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. आतिशी, सौरव भारद्वाज समेत कई नेता आम आदमी कार्यकर्ताओं के साथ प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.

इस प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी लगातार यह कहती दिखाई दे रही है कि अब हर गली मोहल्ले में क्रांति होगी. दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान आम आदमी पार्टी के एमएलए सौरव भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बुजुर्ग मां-बाप और परिवार को उनके रिश्तेदारों और लोगों से नहीं मिलने दिया जा रहा है. एक तरीके से उनका मेंटल टार्चर किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Mamata Banerjee Attack on BJP: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता, कहा- खुलेआम हो रहा लोकतंत्र पर हमला (View Tweet)

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि ईडी सिर्फ यह कहती है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत मिले हैं, लेकिन वह सबूत को सुप्रीम कोर्ट में भी नहीं दिखा पाती. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस हम सभी को जबरन यहां से हटा रही है.

सौरव ने कहा कि दमन करने से क्रांति कभी नहीं रुकी है, वो बढ़ती है. हर गली-मोहल्ले में क्रांति और विरोध प्रदर्शन होगा. प्रदर्शन के दौरान आतिश ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है. यह देश के लोगों के अधिकारों पर हमला है और आम आदमी पार्टी इस तानाशाही के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रहेगी. आतिश ने कहा कि हम कोर्ट से उम्मीद करते हैं कि वो लोकतंत्र की रक्षा करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Weather Update: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Streaming: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\