Agra Clash Over DJ Sound: दलित युवक की बारात में हंगामा, डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ बवाल; दबंगों ने बारातियों समेत दूल्हे को पीटा (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त विवाद हो गया. मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामी गांव का है.

Photo- @Zeeshan55714116/X

Agra Clash Over DJ Sound: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त विवाद हो गया. मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामी गांव का है. यहां बारात में डीजे की तेज आवाज पर रोक लगाने को लेकर ठाकुर और दलित समाज के लोगों के बीच झगड़ा हो गया. इस झगड़े में दूल्हे तक को पीट दिया गया, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक कार के पास कुछ लोग डंडों से लोगों की पिटाई कर रहे हैं और वहां अफरा-तफरी मची है.

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात की है. छलेसर गांव की रहने वाली एक युवती की शादी मथुरा निवासी युवक से तय हुई थी. शादी का कार्यक्रम कृष्णा मैरिज होम, एत्मादपुर में चल रहा था.

ये भी पढें: Who is ACP Sukanya Sharma: आगरा की ‘लेडी सिंघम’ एसीपी सुकन्या शर्मा ने दिखाई इंसानियत, अंबेडकर जुलूस के दौरान बेहोश हुए युवक की बचाई जान; लोगों ने की तारीफ

बारात में डीजे को लेकर हुआ बवाल

दोनों पक्षों के लोग घायल

रात लगभग 10 बजे जब बारात चढ़ रही थी और डीजे की तेज आवाज में लोग झूम रहे थे, तभी कुछ लोगों ने डीजे की आवाज कम करने को लेकर विरोध जताया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चलने लगे. आरोप है कि दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार कर पीटा गया और बारातियों व घरातियों को भी नहीं बख्शा गया.

इस हिंसा में दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि हमला करने वाले ठाकुर समाज के थे, जबकि बारात दलित समाज की थी.

पुलिस में दी गई तहरीर

पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना एत्मादपुर की पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द पर सवाल खड़ा करती हैं. एक खुशी के मौके पर इस तरह की हिंसा निंदनीय है.

Share Now

\