Maharashtra News: नहाने के साबुन को लेकर हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को खूब धोया, थाने पहुंचा मामला
महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां संजयनगर इलाके में नहाने के साबुन को लेकर एक पति-पत्नी के बीच हिंसक मारपीट हुई है. आरोप है कि झगड़े के दौरान गुस्साई पत्नी ने पति से गाली-गलौज भी की थी. इसके बाद पति ने पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया. अब इस मामले में सांगली के संजय नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां संजयनगर इलाके में नहाने के साबुन को लेकर एक पति-पत्नी के बीच हिंसक मारपीट हुई है. आरोप है कि झगड़े के दौरान गुस्साई पत्नी ने पति से गाली-गलौज भी की थी. इसके बाद पति ने पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया. अब इस मामले में सांगली के संजय नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, महिला जब नहाने के लिए बाथरूम में गई , तो उसे साबुन नहीं दिखाई दिया. फिर उसने अपने पति से पूछा कि साबुन कहां रखा है? इस पर पति ने व्यंगात्मक जवाब दिया.
पति का जवाब सुनकर पत्नी को गुस्सा आ गया, फिस उसने भी कुछ अपशब्द कह दिए. इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते पति-पत्नी में मारपीट होने लगी. हाथापाई के दौरान पति ने गुस्से में अपनी पत्नी के कान पर मुक्का मार दिया. फिर गुस्साई पत्नी ने किचन से चिमटा उठाया और अपने पति का अंगूठा तोड़ दिया.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 8 मई को को में हुई थी. इस मामले में 13 मई को सांगली के संजय नगर पुलिस स्टेशन में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

