एजेंसी न्यूज

Coronavirus Update: 'हो सकता है नई लहर नहीं आई है, टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल के पालन से रुक सकता है संक्रमण'

देश में पिछले 83 दिनों में शनिवार को कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले सामने आने के साथ भले ही हिंदुस्तान में कोरोना वायरस की नई लहर आने की आशंका पैदा हुई हो, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण कर और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन कर इस पर काबू पाया जा सकता है।

Coronavirus Update: 'हो सकता है नई लहर नहीं आई है, टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल के पालन से रुक सकता है संक्रमण'
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Image)

नयी दिल्ली, 13 मार्च : देश में पिछले 83 दिनों में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के सर्वाधिक मामले सामने आने के साथ भले ही हिंदुस्तान में कोरोना वायरस की नई लहर आने की आशंका पैदा हुई हो, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण (Vaccination) कर और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन कर इस पर काबू पाया जा सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24,882 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक दिन पहले 23,285 मामले सामने आए थे और यह ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है.

20 दिसंबर 2020 के बाद यह सबसे अधिक संख्या है जब संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे. वैज्ञानिक मंथन कर रहे हैं कि मामले में क्यों और किस तरह से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन वे इस बात पर सहमत हैं कि कोविड-19 प्रोटोकॉल (Covid-19 protocol) का पालन कर और टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाई जा सकती है. यह भी पढ़ें : Covid-19 vaccine: महाराष्ट्र में अब तक लगभग 27 लाख लोगों को दिया जा चुका है कोविड-19 का टीका

सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा कि उनके संस्थान के वैज्ञानिक यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या वायरस के ज्यादा संक्रामक प्रकार के कारण मामले बढ़ रहे हैं या लोगों द्वारा एहतियात नहीं बरतने के कारण. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि महामारी की नई लहर चल रही है, लेकिन कुछ चीजें जरूर हो रही हैं. ग्रवाल ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘महामारी रोकने के लिए कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करना और टीकाकरण बेहतर तरीके हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).