क्राइम

Video: रुनाहा के श्रीकृष्ण गौशाला से 47 मवेशियों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, भोपाल की घटना का वीडियो आया सामने

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है. जहांपर चोरों ने करीब 47 गाय चोरी कर ली. इनमें से 15 गाय तालाब किनारे मिल गई ,जबकि बाकी की गाय चोरी हो गई.

Video: रुनाहा के श्रीकृष्ण गौशाला से 47 मवेशियों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, भोपाल की घटना का वीडियो आया सामने
Credit -(Twitter -X )

Video: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है. जहांपर चोरों ने करीब 47 गाय चोरी कर ली. इनमें से 15 गाय तालाब किनारे मिल गई ,जबकि बाकी की गाय चोरी हो गई. ये घटना भोपाल के रुनाहा के श्रीकृष्ण गौशाला की घटना है. इस मामले में नजीराबाद पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है. इसी पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें आप देख सकते है एक चोर आराम से सभी गायों को गौशाला से बाहर निकाल रहा है. ये भी पढ़े :Video: हॉस्टल की कैंटीन में छात्रों को परोसा जा रहा था कीड़े वाला बदबूदार खाना, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने किचन किया सील, मध्यप्रदेश के भोपाल का मामला

गौशाला से गाय की चोरी 

जानकारी के मुताबिक़ कर्मचारी रात में गायों को बंद करके चले गए. जब दुसरे दिन कर्मचारी लौटे तो उन्हें केवल तीन मवेशी ही दिखाई दिए, जबकि गौशाला में 50 मवेशी थे. इसके बाद कर्मचारियों ने आसपास तलाश शुरू की तो थोड़ी दूर तालाब के पास 15 गाय मिली गई, लेकिन 32 गाय गायब है.

गौशाला के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में की है. इसके बाद पुलिस ने गौशाला पहुंचकर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उन्हें देर रात में दो आरोपी मवेशियों को पिछले दरवाजे से बाहर निकालते हुए दिखाई दिए. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).