News

Fact Check: स्कूली छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बांग्लादेश का है, लव जिहाद का दावा भी निकला फर्जी, जाने इसकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की फेक न्यूज़ झूठे दावों के साथ वायरल की जाती है. एक बार जब फेक पोस्ट वायरल हो जाती है. इसके बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये इसी गलत दावे के साथ वायरल होते जाती है.

Fact Check: स्कूली छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बांग्लादेश का है, लव जिहाद का दावा भी निकला फर्जी, जाने इसकी सच्चाई
Credit-(FB)

Fact Check: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की फेक न्यूज़ झूठे दावों के साथ वायरल की जाती है. एक बार जब फेक पोस्ट वायरल हो जाती है. इसके बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये इसी गलत दावे के साथ वायरल होते जाती है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के X, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है. जिसको गलत दावे और गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में देख सकते है कि एक स्कूल में छात्रा से दूसरी युवती मारपीट कर रही है. इस पोस्ट में ऐसा दावा किया गया है. ये लव जिहाद का मामला है. इसमें लिखा है कि एक हिंदू छात्रा के साथ मारपीट की जा रही और छात्रा से कहा गया है कि, तुम्हे मेरे भाई के साथ जाना होगा और अकेले में प्यार से पेशा आना होगा. इसके साथ ये भी दावा किया गया है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है. जबकि ये दावा सरासर गलत है.

जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसमें पता चला है कि ये घटना बांग्लादेश की है. इसको लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी सुचना जारी की है. इस फेक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Fact Check: ‘आप लोग गरीब ही रहे, घर में जो भी खाना हो वह खाओं और जिंदा रहो.. पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के इस वीडियो की जाने सच्चाई

गलत दावे के साथ वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल नहीं बांग्लादेश का है वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग दावों के साथ शेयर किया गया. पश्चिम बंगाल में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार की बात कही गई है.इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया. तो इसके फेक होने की जानकारी सामने आई.

स्कूल की यूनिफॉर्म से मिला अहम सुराग

वीडियो में पीड़िता के यूनिफॉर्म पर एक स्कूल का लोगो साफ दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था –'Shaheed Muktijoddha Girls' High School' डेस्क ने इस नाम को सर्च किया और पाया कि यह स्कूल भारत में नहीं, बल्कि ढाका, बांग्लादेश के मीरपुर इलाके में स्थित है.

यूनिफॉर्म और लोगो की पुष्टि

डेस्क ने इस स्कूल के फेसबुक पेज से छात्रों की तस्वीरों की तुलना वायरल वीडियो में दिख रही यूनिफॉर्म से की और दोनों में समानता पाई. इसके अलावा, यूनिफॉर्म पर लगा लोगो भी इस स्कूल के आधिकारिक लोगो से मेल खाता है. इससे साफ हो गया कि वीडियो बांग्लादेश का है.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी किया खंडन

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी इस वायरल वीडियो को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, 'वायरल वीडियो में दिखाया गया घटनाक्रम पश्चिम बंगाल का नहीं है. वीडियो में दिख रही यूनिफॉर्म, बैज और बैकग्राउंड आर्किटेक्चर बांग्लादेश के मीरपुर, ढाका स्थित Shaheed Muktijoddha Girls' High School का है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).