देश

शेयर बाजार में शुरुआत तेजी के बाद फिसला कारोबार, सेंसेक्स 18.20 और निफ्टी 3.85 अंक से लुढ़का

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने के बाद प्रमुख संवेदी सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई. सेंसेक्स और निफ्टी सत्र के शुरुआती घंटे के दौरान लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे. सुबह 9.49 बजे सेंसेक्स 18.20 अंकों की कमजोरी के साथ 37,086.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 3.85 अंक फिसलकर 10,978.95 पर बना हुआ था.

शेयर बाजार में शुरुआत तेजी के बाद फिसला कारोबार, सेंसेक्स 18.20 और निफ्टी 3.85 अंक से लुढ़का
शेयर बाजार (Photo Credits: PTI)

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने के बाद प्रमुख संवेदी सूचकांकों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी में गिरावट आ गई. सेंसेक्स और निफ्टी सत्र के शुरुआती घंटे के दौरान लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे. सुबह 9.49 बजे सेंसेक्स 18.20 अंकों की कमजोरी के साथ 37,086.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 3.85 अंक फिसलकर 10,978.95 पर बना हुआ था.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इससे पहले सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 37,175.86 पर खुला और 37,244.34 तक उछला, लेकिन कारोबारी रुझान कमजोर होने के कारण सेंसेक्स जल्द ही फिसलकर 37,029.52 तक आ गया. पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,104.28 पर बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबर में आई मजबूती, सेंसेक्स 135.88 अंकों से बनाई बढ़त

वहीं, निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 10,986.80 पर खुलने के बाद 11,023.85 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 10,961.95 पर आ गया जबकि निफ्टी पिछले सत्र में 10,982.80 पर बंद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).