देश

Coronavirus in Delhi: रंग ला रही है केजरीवाल सरकार की मेहनत, दिल्ली में लगातार घट रहा है पॉजिटिविटी रेट

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रहा है और अब यह घट कर 5 प्रतिशत से भी कम रह गया है. मंत्री ने बताया कि पॉजिटिविटी दर में लगातार आने वाली यह कमी काफी संतोषजनक है और अगर यह आकड़ें आने वाले दो-तीन दिन ऐसे ही रहें तो यह दिल्ली के लिए बहुत अच्छी खबर होगी.

Coronavirus in Delhi: रंग ला रही है केजरीवाल सरकार की मेहनत, दिल्ली में लगातार घट रहा है पॉजिटिविटी रेट
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली में पॉजिटिविटी दर घटकर 4.96 प्रतिशत हुई, अगर पांच दिनों तक लगातार गिरावट जारी रही, तो दिल्ली के लिए यह अच्छी बात होगी- सतेंद्र जैन

हमारे पास वैक्सीन के स्टोरेज के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक, डिस्पेंसरी और अस्पतालों की मदद से कुछ ही हफ्तों में पूरी दिल्ली में टीकाकरण कर लेंगे

सतेंद्र जैन - किसान हमारे राष्ट्र की रीढ़ हैं और उनकी आवाज तुरंत सुनी जानी चाहिए- सतेंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन (Satyendra Kumar Jain) ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रहा है और अब यह घट कर 5 प्रतिशत से भी कम रह गया है. मंत्री ने बताया कि पॉजिटिविटी दर में लगातार आने वाली यह कमी काफी संतोषजनक है और अगर यह आकड़ें आने वाले दो-तीन दिन ऐसे ही रहें तो यह दिल्ली के लिए बहुत अच्छी खबर होगी. सतेंद्र जैन ने बताया कि कल दिल्ली में कोरोना के 3734 नए मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से भी कम थी. जबकि 7 नवंबर को पॉजिटिविटी रेट 15.26 प्रतिशत थी.

सतेंद्र बताया कि दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड 75,000 से भी ज्यादा टेस्ट किए गए. इसमें 36,370 आरटी-पीसीआर टेस्ट शामिल थे. इस दौरान 3,734 नए केस सामने आए. स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में खाली बेड की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. इस समय दिल्ली के अस्पतालों में करीब 12000 बेड खाली है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में कोरोना मरीज के लिए कुल 18700 बेड में से 6658 बेड पर ही मरीज हैं. इस तरह, कुल मिला कर करीब 65 प्रतिशत से ज्यादा बेड खाली हैं. मंत्री ने आईसीयू बेड के बारे में बताते हुए कहा कि दिल्ली में कुल 5029 आईसीयू बेड हैं, जिसमें से 2013 बेड यानी 40 प्रतिशत से ज्यादा बेड खाली हैं और यह दिल्ली के लोगों के लिए काफी राहत देने वाली खबर है. यह भी पढ़े: बीजेपी ने दिल्ली में कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर केजरीवाल सरकार पर आरोप, कहा- 60 प्रतिशत कम कर दी कोरोना टेस्टिंग 

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दिल्लीवालों को वैक्सिन कब मुहिया कराई जाएगी, इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जैसे ही वैक्सिन आएगी, हम इसे कुछ ही हफ्तों में सभी दिल्लीवासी तक पहुंचा देंगे. हमारे पास सभी जरूरी साधन मौजूद है, हम उन सभी साधनों का कोरोना के टीकाकरण के लिए इस्तेमाल करेंगे, जैसे मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, पॉलीक्लीनिक आदि के जरिए हम कुछ ही हफ्तों में पूरी दिल्ली का टीकाकरण कर देंगे.

किसानों के साथ दिल्ली सरकार वहीं, किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन शांतिपूर्वक है और इसे नहीं रोकना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द उनकी परेशानियां दूर करनी चाहिए. किसान हमारे राष्ट्र की रीढ़ हैं और वह हमारे देश के अन्नदाता हैं. अपनी आवाज उठाने का उनका हक है और उनकी आवाज तुरंत सुनी जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).