COVID-19: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस, 525 संक्रमितों की मौत
भारत में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,33,533 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,92,37,264 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 23 जनवरी : भारत में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,33,533 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,92,37,264 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी. मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,87,205 हो गई है, जबकि गत 24 घंटे के दौरान 525 संक्रमितों की मौत होने से भारत में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4,89,409 तक पहुंच गई है.
मंत्रालय के मुताबिक, इस समय देश में मिले संक्रमण के कुल मामलों में से 5.57 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 93.18 प्रतिशत है. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 73,840 मरीजों की वृद्धि हुई है. यह भी पढ़ें : COVID-19: ठाणे में संक्रमण के 2,743 नए मामले पाए गए, 12 और लोगों की मौत
देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 162.92 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

