फ्रांसीसी राजदूत अलेक्सन जिगलर ने पाकिस्तानी पायलटों के राफेल प्रशिक्षण की खबर को बताया फर्जी
फ्रांस ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कतर के साथ आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पाकिस्तानी पायलटों को राफेल लड़ाकू विमानों को उड़ाने का प्रशिक्षण देने की बात कही गई थी...
नई दिल्ली: फ्रांस ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कतर के साथ आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पाकिस्तानी पायलटों को राफेल लड़ाकू विमानों को उड़ाने का प्रशिक्षण देने की बात कही गई थी. भारत में फ्रांसीसी राजदूत अलेक्सन जिगलर (Alex Ziegler) ने इस बाबत सारे कयासों को समाप्त करते हुए ट्वीट कर कहा, "मैं यह पुष्टि कर सकता हूं कि यह एक फर्जी समाचार है."
एआईएन ऑनलाइन की फरवरी की वायरल हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि नवंबर 2017 में कतर के लिए प्रशिक्षित किए गए पॉयलटों का पहला बैच पाकिस्तानी एक्सचेंज अधिकारियों का था.
कतर ने भी 36 राफेल विमानों के लिए दो अलग-अलग ऑर्डर दिए थे. कतर को इस बाबत पहले ऑर्डर की प्राप्ति फरवरी में हो गई है. भारत में राफेल की आपूर्ति संभवत: सितंबर से शुरू होगी.
Tags
संबंधित खबरें
UFO Spotted in Pakistan: पाकिस्तानी पायलट ने किया यूएफओ देखे जाने का दावा, सोशल मीडिया पर फनी मीम्स और जोक्स हुए वायरल
Eid-ul-Fitr 2026: दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तम नगर में सुरक्षा सख्त, जामा मस्जिद समेत कई इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा
Silver Rate Today, March 21, 2026: चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 1 किलो चांदी का भाव? देखें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 21, 2026: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें आज की रेट लिस्ट
\