Weather Update: हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पारा चढ़ा, पंजाब में तापमान 40 डिग्री के आसपास

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रही, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

गर्मी का कहर (Photo Credits: Pixabay)

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रही, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विभाग के अनुसार, सिरसा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबाला में 39.6 डिग्री, भिवानी में 40.7 और रोहतक में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 39.2, पटियाला में 40.6, जालंधर में 39.2, पठानकोट में 38.1 और मोहाली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

भारतीय मौसम विभाग के मुाबिक पंजाब, हरियाणा के लोगों को गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. आने वाले दिनों में झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान करेगी इसके साथ ही अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत में यही स्थिति बनी रहेगी. वहीं अधिकतम 2 डिग्री तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Stock Market Today, March 20, 2026: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 950 अंक से ज्यादा उछला; पश्चिम एशिया संकट के बीच उतार-चढ़ाव जारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\