Jalgaon: रील बनाना साबित हुआ जानलेवा! रेलवे ट्रैक पर दो दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, जलगांव में वीडियो बनाने के शौक ने ली जान
रील बनाने के लिए लोग जान पर खेल रहे है और अपनी जान भी गंवा रहे है. ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के जलगांव से सामने आई है. जहांपर रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.
Jalgaon News: रील (Reel) बनाने के लिए लोग जान पर खेल रहे है और अपनी जान भी गंवा रहे है. ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) से सामने आई है. जहांपर रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे दो युवकों की ट्रेन (Train) की चपेट में आने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में मातम फ़ैल गया है. मृतकों का नाम हर्षवर्धन और नन्नवरे व प्रशांत खैरनार बताया जा रहा है. ये घटना जलगांव के पालधी गांव की बताई जा रही है.दोनों युवक रेल की पटरियों पर मोबाइल से रील शूट कर रहे थे.
इसी दौरान वहां से गुजर रही अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. ये भी पढ़े:VIDEO: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था लड़का, ट्रेन से कटकर हुईं मौत, हादसे का वीडियो वायरल
ट्रेन का हॉर्न भी नहीं सुना
जानकारी के अनुसार, युवक पटरियों (Railway Track) पर बैठकर वीडियो शूट कर रहे थे और उनके कानों में हेडफोन लगे हुए थे.लोको पायलट ने उन्हें चेतावनी देने के लिए हॉर्न भी बजाया, लेकिन दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. कुछ ही पलों में ट्रेन ने दोनों को टक्कर मार दी.हादसे की सूचना मिलते ही पालधी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. पुलिस ने घटनास्थल से युवकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद दोनों शवों को भुसावल के सरकारी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा.
गांव में पसरा मातम
दोनों युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रिश्तेदारों के अनुसार, दोनों हमेशा साथ रहते थे और मोबाइल पर वीडियो (Video) बनाना उनका शौक था.लेकिन अब यह शौक ही उनकी मौत का कारण बन गया. जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है.