Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: मणिपुर में डबल इंजन की सरकार हिंसा रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही- बघेल

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि मणिपुर जल रहा है

CM CM Bhupesh Baghel (Photo Credits FB)

रायपुर, 30 जुलाई: मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि मणिपुर जल रहा है और 90 दिन होने के बावजूद डबल इंजन की सरकार हिंसा रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही है. यह भी पढ़े: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने छात्रों से किया राजनीति में आने का आह्वान

विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए (इंडिया) द्वारा मणिपुर हिंसा का जायजा लेने के लिए भेजे गए दल पर सत्तारूढ़ दल द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि अगर वे दल भेजें तो ठीक और अगर विपक्षी दल ऐसा करें तो उसे दिखावा कहते हैं, अगर यह दिखावा है तो भाजपा कमेटी बनाकर कहीं क्यों भेजती है, वे कमेटी बनाकर छत्तीसगढ़ में जाएं तो ठीक है और यदि इंडिया टीम बनाकर जाएं तो दिखावा है.

बघेल ने आगे कहा, 90 दिन हो गए हैं, मणिपुर जल रहा है और हिंसा रोकने का डबल इंजन की सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है, अब वह बहाना ढूंढ रही है चीन का, इसका मतलब यह है अगर आप हालात सुधार नहीं सकते तो दूसरे पर दोेष मढ़ दो और अगर दोेष चीन का है तो उसे रोकने का काम भी आपका है अगर चीन इस तरह की हरकतें करवा रहा है, तो यह भारत सरकार की नाकामी है.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स