Covishield खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाने का निर्णय वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर पारदर्शी तरीके से लिया गया: NTAGI
राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष एन के अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने का निर्णय वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर पारदर्शी तरीके से लिया गया है.
नयी दिल्ली, 16 जून : राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी परामर्श समूह (NTAGI) के अध्यक्ष एन के अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि कोविशील्ड टीके (Covishield Vaccines) की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने का निर्णय वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर पारदर्शी तरीके से लिया गया है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किये गए ट्वीट के अनुसार उन्होंने कहा कि इस संबंध में समूह के सदस्यों के बीच कोई मतभेद नहीं था. यह भी पढ़ें : Mumbai: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 575 नए मामले सामने आए, 14 की मौत
सरकार ने 13 मई को कहा था कि उसने कोविड-19 कार्यकारी समूह की अनुशंसाओं को स्वीकार करते हुए कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच के अंतराल को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया है.
Tags
Corona virus epidemic
Coronavirus
Coronavirus Outbreak
Coronavirus Pandemic
Coronavirus Scare
COVID 19
COVID-19 In India
Covishield Vaccines
National Immunization Technical Advisory Group
NTAGI
एनटीएजीआई
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस का कहर
कोरोना वायरस का डर
कोरोना वायरस महामारी
टीका खुराक अंतराल
राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह
संबंधित खबरें
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
ब्राज़ील में चमगादड़ों में फैलाया आतंक, वैज्ञानिकों ने कोविड जैसे नए वायरस का पता लगाया
\