News

Fact Check: डिलीवरी करने आई युवती पर ग्राहक ने फेंक दिया खाना, क्या है वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते है. जिसमें कई वीडियो फेक होते है तो कई वीडियो सही होते है.कई बार मनोरंजन के लिए बनाएं गए वीडियो को भी सच समझकर वायरल करने लगते है.

Fact Check: डिलीवरी करने आई युवती पर ग्राहक ने फेंक दिया खाना, क्या है वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई
Fact Check

Fact Check: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते है. जिसमें कई वीडियो फेक होते है तो कई वीडियो सही होते है.कई बार मनोरंजन के लिए बनाएं गए वीडियो को भी सच समझकर वायरल करने लगते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देख सकते है एक युवती डिलीवरी खाना डिलीवर करने के लिए एक घर के सामने आती है और ग्राहक को कॉल लगाती है, इसके बाद ग्राहक आता है और युवती पर काफी ज्यादा नाराज हो जाता है और समय पर नहीं आने के कारण खाना लेने से इनकार कर देता है, इसके बाद जब डिलीवरी करनेवाली युवती उसको खाना देने की कोशिश करती है तो युवक गुस्से में पैकेट से सब्जी निकालकर उसके चेहरे पर फेंक देता है.

इसके बाद दो सफाई कर्मी महिला महिला वहां पहुंचती है और युवक को फटकार लगाती है और इसके बाद युवक घर में चले जाता है और इसके बाद युवती की सफाई कर्मी महिलाएं मदद करती है. ये भी पढ़े:Fact Check: पहले स्कूटी के साइलेंसर में डाला पौधा, फिर मदद का बहाना करके युवती के सामने से ले भागा गाड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जाने सच्चाई

असली नहीं स्क्रिप्टेड वीडियो है

 

 डिलीवरी करनेवालों के सम्मान में  बनाया गया है वीडियो

इस वीडियो को फेसबुक पर Sanjjanaa Galrani नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है. इस पेज पर इसी तरह के कई स्क्रिप्टेड वीडियो है. जो मनोरंजन, सावधानी के लिए और एजुकेशनल उद्देश्य के लिए बनाएं गए है.

वीडियो को लोग मान रहे है सच

इस वीडियो को लोग सच मान रहे है और कमेंट कर रहे है. इस वीडियो में डिलीवरी करनेवाले लोगों के साथ सम्मानीय बर्ताव करने की सीख भी दी जा रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2025 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).