Meerut Shocker: मेरठ में दबंगों के हौसले बुलंद! पड़ोसी के घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है, जो किसी एक्शन फिल्म के सीन जैसी लगती है. मवाना थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में एक युवक के घर में घुसकर कुछ दबंगों ने खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.

Photo- @ManojSh28986262/X

Meerut Firing Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है, जो किसी एक्शन फिल्म के सीन जैसी लगती है. मवाना थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में एक युवक के घर में घुसकर कुछ दबंगों ने खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. यह पूरा मामला सड़क पर पिकअप से भैंस उतारने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि प्रदीप नामक युवक के घर में कुछ लोग घुस आए और अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी.

इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

ये भी पढें: Meerut Shocker: मेरठ जिले में किसान के घर से निकले 50 से ज्यादा जिंदा सांप, सभी को मारकर गड्डे में दबाया, गांव के लोगों में फैला डर (Watch Video)

युवक के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कुछ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले कहासुनी और मारपीट हुई थी, फिर गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली.

मौके से कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात भी कही है.

पुलिस की नाकामी से बढ़ रहे अपराध!

लेकिन सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को खुली छूट दे चुकी है, तो फिर ऐसे घटनाएं क्यों हो रही हैं? गांव की गलियों में खुलेआम गोलियां चलना और अपराधियों का बेखौफ होकर हमला करना, कहीं न कहीं पुलिस की नाकामी को उजागर करता है.

मेरठ जैसे बड़े जिले में ऐसी घटनाएं न केवल आम लोगों में डर फैलाती हैं, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती हैं.

Share Now

\