Video: गांव की नदी पर ब्रिज नहीं होने से बच्चे जान जोखिम में डालकर नाव से सफर करके जाते है स्कूल, मध्यप्रदेश के जैथारी गांव का हाल
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में आज भी स्कूली बच्चों को ब्रिज नहीं बनने की वजह से जान जोखिम में डालकर नाव में बैठकर स्कूल जाना पड़ रहा है. ये स्थिति तेंदुखेडा विधानसभा के बेलखेडी ग्रामपंचायत के जैथारी गांव की स्थिति है.
Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में आज भी स्कूली बच्चों को ब्रिज नहीं बनने की वजह से जान जोखिम में डालकर नाव में बैठकर स्कूल जाना पड़ रहा है. ये स्थिति तेंदुखेडा विधानसभा के बेलखेडी ग्रामपंचायत के जैथारी गांव की स्थिति है.
जैथारी गांव से बच्चों को स्कूल के सफर के लिए उफनती शकर नदी में नाव के सहारे कल्याणपुर गांव आना होता है ,करीब 1000 आबादी वाले इस गांव में कई बच्चों ने सिर्फ इस जोखिम भरे सफर के चलते पढ़ाई छोड़ दी है तो वही 30 से 40 छात्र छात्राएं आज जोखिम का सफर करने को मोहताज हैं. ये भी पढ़े : Farrukhabad Flood: यूपी के फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर, 24 गांवों में घुसा गंगा नदी का पानी (Watch Video)
देखें वीडियो :
नरसिंहपुर: तेंदूखेड़ा विधानसभा में शकर नदी पर यह पुल 6 साल से बन रहा है, हो सकता है 6 साल और लगे, @CMMadhyaPradesh कृपया तबतक कोई सुरक्षित मोटर वोट की ही व्यवस्था करा दी जाए, तो थोड़ी सहूलियत होगी। #MadhyaPradesh #Wayanad #Kerala #Chooralmala #SarabjotSingh #IndianRailways pic.twitter.com/ajuVSag3wX
— Atul Malikram (@amg24x7) July 30, 2024
खास बात यह है कि शकर नदी के इस घाट पर दोनों छोरों को जोड़ने वाला करीब 186 मीटर का ब्रिज आज भी निर्माणाधीन अवस्था में है, जिसे आज से 4 साल पहले दिसंबर 2020 में पूरा होना होना था बावजूद वो आज भी अधूरा पड़ा है. इस ब्रिज का काम राजनांदगांव की मदनलाल एंड पार्टनर्स कंपनी कर रही है. जिसे अपने काम को 4 साल पहले पूरा करना था पर आज भी काम पूरा नहीं हो सका और हालात ये हैं कि गांव सहित स्कूल के बच्चे जान जोखिम रखकर सफर कर रहे हैं.
खास बात यह है की मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव प्रताप सिंह तेंदूखेड़ा विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए थे और उसके बाद यहां से तीन बार सांसद रह चुके हैं बावजूद आज तक ब्रिज नहीं बन सका. मध्य प्रदेश में शिक्षा मंत्री बनने के बाद यहां की जनता की उनसे अब आशाएं और बढ़ गई हैं और उम्मीद है कि जिन्होंने इस काम में कोताही बरती है उन्हें उसके दंड के साथ इस ब्रिज का काम जल्द पूरा होगा.
इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @amg24x7 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा ,' तेंदुखेडा विधानसभा में शकर नदी पर यह पुल 6 साल से बन रहा है, हो सकता है 6 साल और लगे, कृपया तबतक कोई सुरक्षित मोटर वोट की ही व्यवस्था करा दी जाए, तो थोड़ी सहूलियत होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

