जम्मू-कश्मीर के बडगाम में प्रशासन ने कोविड मामले आने के बाद तीन स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के प्रशासन ने रविवार को कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद तीन स्कूलों को कम से कम तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया।
श्रीनगर, 8 मार्च : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के प्रशासन ने रविवार को कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद तीन स्कूलों को कम से कम तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया.
तीन स्कूलों को लिखे पत्र में, कोविड-19 नियंत्रण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी ने संस्थानों को औचक जांच के दौरान कोविड-19 मामलों का पता लगने के मद्देनजर कम से कम तीन दिनों के लिए स्कूल परिसर को बंद करने की सलाह दी है. यह भी पढ़े: COVID-19: छह राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण, रोजाना ज्यादा मामले आ रहे हैं सामने
कोविड-19 के कारण कश्मीर में उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगभग एक साल तक बंद रहने के बाद सोमवार को खुले.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

