पैरोल पर बाहर आया आरोपी गिरफ्तार, 14 साल से चल रहा था फरार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2005 में पैरोल (Parole) पर बाहर निकलने के बाद से फरार चल रहे हत्या के दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2005 में पैरोल (Parole) पर बाहर निकलने के बाद से फरार चल रहे हत्या के दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दिलचस्प बात यह है कि अपराधी एकनाथ मुक्ने जिले में ही उसके ससुराल के गांव में छिपा हुआ था. क्राइम यूनिट एक के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकुर (Nitin Thakur) ने बताया कि 1997 में संपत्ति विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या करने के आरोप में मुक्ने को जिला अदालत ने 1999 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
बता दें कि एकनाथ मुक्ने पुणे के यरवदा सेन्ट्रल जेल में बंद था. उसे 2005 में 15 दिनों के लिए पैरोल दिया गया था. जिसके बाद वह जेल फिर से वापस नहीं गया. इसके बाद से ही वह फरार हो गया. इस बीच पुलिस उसे काफी ढूढने की कोशिश की. लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर बच जाता था.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\