एजेंसी न्यूज

किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार: फडणवीस

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर राज्य के किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने और मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।

किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार: फडणवीस
सीएम उद्धव ठाकरे व देवेंद्र फडणवीस (फोटो क्रेडिट- PTI)

मुंबई: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को [Poll ID="null" title="undefined"]सरकार पर राज्य के किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने और मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में विफल रही है. Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के मामले 93.5 लाख हुए.

शनिवार को महा विकास आघाडी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हुआ.

फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ठाकरे सरकार किसानों को वित्तीय सहायता देने में विफल रही है. सरकार ने पूरी तरह उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया है. कीड़ों के हमले से कपास, सोयाबीन की फसलें नष्ट हो गईं लेकिन किसानों को कोई सहायता नहीं दी गई.” दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान, 2 लाख और Farmer पहुंचेंगे दिल्ली.

उन्होंने कहा, “यह सरकार मराठा आरक्षण पर भी विफल हुई है.”

फडणवीस ने कहा, “राज्य के कुछ मंत्री, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर जानबूझकर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं. वह सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. यह सरकार जानबूझकर उच्चतम न्यायालय में हीला हवाली कर रही है.”

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे को छोड़कर महाराष्ट्र में ऐसे मुख्यमंत्री कभी नहीं देखे जो विपक्ष को इतना धमकाते हों.

फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे द्वारा सामना (शिवसेना के मुखपत्र) को हाल ही में दिया गया साक्षात्कार उस संवैधानिक पद के अनुकूल नहीं था जिस पर वह हैं.

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय और बंबई उच्च न्यायालय के हालिया फैसले राज्य की चरमराती व्यवस्था बताने के लिए पर्याप्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).