UP: सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा की हत्या का था प्लान, पाकिस्तान जाने की थी योजना

सहारनपुर से एटीएस ने जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालीं नूपुर शर्मा को जान का खतरा अभी बना हुआ है.

लखनऊ, 12 अगस्त: मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया.Delhi Shocker: बीच सड़क पर दिनदहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़, VIDEO आया सामने

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सहारनपुर जिले में गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव के मोहम्मद नदीम (25) को एटीएस ने गिरफ्तार किया है.

बयान में दावा किया गया है कि नदीम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी ने नुपूर शर्मा की हत्या करने का जिम्मा दिया था. भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा हजरत पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आई थीं.

नदीम के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, दो सिम और विभिन्न प्रकार का बम बनाने का प्रशिक्षण साहित्य बरामद किया है. उसके खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

कुमार ने बताया कि नदीम नदीम जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान से प्रभावित होकर फियादीन हमले की तैयारी कर रहा था. उनके अनुसार गिरफ्तारी के बाद उसके पास से बरामद मोबाइल फोन के प्राथमिक अवलोकन में पुलिस को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से चैट और वॉइस मैसेज भी मिले.

बयान में कहा गया है कि पूछताछ में नदीम ने स्वीकार किया कि वह 2018 से जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के सीधे संपर्क में था. उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी विशेष प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे जिस पर वह वीजा लेकर पाकिस्तान और सीरिया जाने की योजना बना रहा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दवाइयों के दाम पर NPPA का बड़ा फैसला, विटामिन D3 और कैल्शियम समेत 30 जरूरी दवाएं होंगी सस्ती

Weather Forecast Today: देश में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण-पश्चिम भारत में मानसून की दस्तक, दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मुंबई में आज कैसा रहेगा वेदर