क्राइम

Lucknow Hit And Run Video: लखनऊ की सड़क पर नशे में धुत कार सवार का आतंक! 5 को कुचला, कई वाहनों को मारी टक्कर, लोगों ने की जमकर पिटाई

उत्तरप्रदेश के नवाबों के शहर में एक दिल दहलाने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है. जिसमें शराब के नशे में एक कार सवार ने सड़क पर करीब 5 लोगों को कुचला तो वही कई वाहनों को टक्कर मार दी.

Lucknow Hit And Run Video: लखनऊ की सड़क पर नशे में धुत कार सवार का आतंक! 5 को कुचला, कई वाहनों को मारी टक्कर, लोगों ने की जमकर पिटाई
Credit -(Twitter X )

Lucknow Hit And Run Video: उत्तरप्रदेश के नवाबों के शहर में एक दिल दहलाने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है. जिसमें शराब के नशे में एक कार सवार ने सड़क पर करीब 5 लोगों को कुचला तो वही कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया और एक जगह जाकर कार के टकराने से लोगों ने कार सवार को पकड़कर जमकर पीटा.

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये सड़क हादसे की घटना पुराने लखनऊ में हुई है. बताया जा रहा है की कार चालक शराब के नशे में था, इसने सड़क से जाते हुए कई लोगों को उड़ाया. इस वीडियो में आप देख सकते है की इसने किस तरह से लोगों को कार से उड़ाया. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया. ये भी पढ़े :Accident Caught on Camera in Lucknow: हाईवे पर तेज रफ्तार कार क्रेन से टकराई, दो युवकों की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

लखनऊ में कार चालक का आतंक 

 

इस कार सवार ने सबसे पहले रूमी गेट के पास एक व्यक्ति को टक्कर मारी और उसके बाद ये फरार हो गया, इसके बाद क्लॉक टावर के पास इसने तीन लोगों को उड़ाया. जब लोगों ने कार रोकने की कोशिश की तो इसने एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी. ये सब हुसैनाबाद के पास हुआ है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).