देश

Accident Caught on Camera in Lucknow: हाईवे पर तेज रफ्तार कार क्रेन से टकराई, दो युवकों की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव इलाके में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी एक क्रेन से जा टकराई.

Accident Caught on Camera in Lucknow: हाईवे पर तेज रफ्तार कार क्रेन से टकराई, दो युवकों की मौत; CCTV फुटेज आया सामने
Accident Caught on Camera in Lucknow | X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव इलाके में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी एक क्रेन से जा टकराई. हादसे में 27 वर्षीय नवीन और 28 वर्षीय सौरभ की मौत हो गई. नवीन एक रिटायर्ड एसडीएम का बेटा था, जबकि सौरभ के पिता पुलिस अधिकारी हैं.

CM Yogi on Opposition: भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई से सरगना को हो रही तकलीफ; सीएम योगी.

यह दुर्घटना तड़के करीब 2:30 बजे हुई, जब नवीन और सौरभ सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे. उनकी कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क पर खड़ी एक क्रेन से टकरा गई. भले ही कार में लगे एयरबैग्स खुल गए थे, फिर भी कार के बुरी तरह से पिचक जाने के कारण दोनों युवक उसमें बुरी तरह फंस गए. दुर्घटना के बाद उन्हें कार से बाहर निकालने में लगभग एक घंटे का समय लग गया. दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई.

हादसे का Video आया सामने

इस भयावह हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कार को तेज रफ्तार में क्रेन से टकराते हुए देखा जा सकता है. कार तेज रफ्तार में थी. टक्कर लगने के बाद कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने दमकल की टीम को बुलाया. कार के दरवाजे व अन्य हिस्से को काटकर दोनों को निकाला. तकरीबन एक घंटे तक दोनों भीतर फंसे रहे. पुलिस ने दोनों को ट्रामा पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).