Terror Funding Case: NIA ने टेरर फंडिंग मामले में मप्र में 13 जगहों पर की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मध्य प्रदेश में टेरर लिंक और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में 13 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है. एनआईए की टीमों ने मामले में कथित आरोपियों से संबंधित परिसरों पर शनिवार सुबह छापेमारी शुरू की.
नई दिल्ली, 27 मई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मध्य प्रदेश में टेरर लिंक और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में 13 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है. एनआईए की टीमों ने मामले में कथित आरोपियों से संबंधित परिसरों पर शनिवार सुबह छापेमारी शुरू की. फिलहाल इस मामले में एनआईए ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. एक सूत्र ने दावा किया कि यह मामला जेएमबी (जमात-उल-मुजाहिदीन), बांग्लादेश के कैडर से संबंधित है. यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: IAS से संबंध रखने के आरोप में NIA ने 10 को हिरासत में लिया
इस मामले में एनआईए ने छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. उन्होंने बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, और भारत में अपने हमदर्दों की मदद से जाली भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल किए थे. इससे पहले सप्ताह में, एनआईए ने मप्र में कई जगहों पर छापेमारी की थी, इसमें कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और संदिग्ध आतंकी लेनदेन से संबंधित पहचान दस्तावेज जब्त किए गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

