हैदराबाद में मिली वेटरनरी डॉक्टर की जली हुई लाश, बहन को फोन पर बताया था- गाड़ी खराब हो गई, डर लग रहा है
तेलंगाना के हैदराबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास एक महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली. बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई, फिर लाश को जला दिया गया.
तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास एक महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली. बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई, फिर लाश को जला दिया गया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले में जांच रही है. वहीं सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए लोग आवाज उठा रहे हैं. हैदराबाद पुलिस महिला डॉक्टर की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिशों में जुटी है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है. साथ ही महिला डॉक्टर के कॉल रिकार्ड्स भी चेक किए गए. मामले में पुलिस ने कहा, महिला डॉक्टर की हत्या कर उसके शव को आग लगा दी, मामले की जांच जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला एक वेटरनरी डॉक्टर थी. वह बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय अपनी ड्यूटी पर निकली थीं. महिला डॉक्टर ने अपनी स्कूटी आउट स्कर्ट्स टॉल प्लाजा के पास पार्क की थी, जब वह रात को घर वापस आ रहीं थी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंक्चर है. महिला डॉक्टर ने तुरंत अपनी कॉल कर इस बारे में बताया. यह भी कहा, कि मुझे डर लग रहा है. आस-पास सिर्फ ट्रक दिख रहे हैं. इस बात पर बहन ने उन्हें स्कूटी वहीं छोड़ टोल प्लाजा से कैब से घर आने के लिए कहा.
यह भी पढ़े- महाराष्ट्र: 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को हुई तीन वर्ष की सजा.
महिला डॉक्टर ने इसके बाद अपनी बहन को बताया कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं. इसके कुछ देर बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया. परिजनों ने जब महिला डॉक्टर की तलाश की तो शादनगर टोल प्लाजा के पास उन्हें वह नहीं मिली.
सुबह शादनगर के अंडरपास के पास महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली. पुलिस को शक है कि हत्या से पहले महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ. पुलिस को खोजबीन में महिला डॉक्टर के कपडे, सैंडिल अलग-अलग जगह बिखरे मिले. जिससे रेप की आशंका जताई जा रही है. मामले में जांच जारी है. मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

