Telangana: फिल्म देखने के लिए माता-पिता ने पैसे देने से किया इनकार, 11 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर दी जान
तेलंगाना ) के जगतियाल शहर से एक करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 11 साल के लड़के ने चंद पैसों के लिए सुसाइड कर लिया. वह चाहता था कि उसके माता-पिता उसे फिल्म देखने के लिए 300 रुपए दे. लेकिन उनके द्वारा मना कर देने पर लड़के ने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली.
तेलंगाना (Telangana) के जगतियाल शहर से एक करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 11 साल के लड़के ने चंद पैसों के लिए सुसाइड (Suicide) कर लिया. वह चाहता था कि उसके माता-पिता उसे फिल्म देखने के लिए 300 रुपए दे. लेकिन उनके द्वारा मना कर देने पर लड़के ने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले लड़के का नाम पी नवदीप (P Navdeep) है. वह एक्टर पवन कुमार ( Actor Pawan Kumar) का बड़ा फैन था. उसने पवन कुमार की जल्द रिलीज हो रही फिल्म देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ प्लान भी बना लिया था. फिल्म देखने के लिए वह अपने माता-पिता से पैसे मांगे थे. उनके इनकार के बाद उसने यह कदम उठाया.
जानकारी के अनुसार माता -पिता द्वारा पैसे देने से मना कर देने पर नवदीप नाराज हो गया. उसने आत्महत्या करने के लिए अपने घर की बालकनी में जाकर फंदे से लटक कर जान दी. नवदीप के इस कदम के बाद परिवार के लोग सदमें हैं. बेटे के मौत के बाद उसके मां की रो- रोकर बुरा हाल है. उसे भरोषा ही नहीं हो रहा है कि उसका नवदीप सिर्फ फिल्म देखने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी जान दे दी. यह भी पढ़े: MP: डांसर नहीं बन पाया तो 16 वर्षीय लड़के ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पीएम मोदी से जाहिर की अपनी आखिरी इच्छा
वहीं लड़के की मौत के बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके वारदात पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात इसी हफ्ते सोमवार की है पवन 8 वीं क्लास का छात्र बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

