Telangana Election Results 2023: केटीआर ने हार मानी, कहा- आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं, लेकिन निराश जरूर हूं -हम वापसी करेंगे'
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि नतीजे निराशाजनक थे, लेकिन हम वापसी करेंगे. के.टी. रामाराव ने एक्स पर लिखा, ''आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं, लेकिन निराश जरूर हूं.
हैदराबाद, 3 दिसंबर: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि नतीजे निराशाजनक थे, लेकिन हम वापसी करेंगे. के.टी. रामाराव ने एक्स पर लिखा, ''आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं, लेकिन निराश जरूर हूं. यह हमारे लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन हम इसे एक सीख के रूप में लेंगे और वापसी करेंगे.''
बीआरएस को लगातार दो कार्यकाल देने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया. केटीआर ने जनादेश जीतने पर कांग्रेस पार्टी को बधाई दी. उन्होंने कहा, "आपको शुभकामनाएं." बता दें कि केटीआर ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया था, जिसमें कांग्रेस को बढ़त दी गई थी. उन्होंने आकंडों को 'बकवास' करार दिया था और विश्वास जताया था बीआरएस विजयी होगी. यह भी पढ़ें : Telangana Election Results 2023: तेलंगाना में पिछले साल से BJP को मिली अधिक सीटें, पीएम मोदी ने समर्थन के लिए जनता का जताया आभार
बीआरएस नेता हैट्रिक को लेकर इतने आश्वस्त थे कि शनिवार रात उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह बंदूक से निशाना साधते नजर आए. बीआरएस नेता ने लिखा था, ''हैट्रिक लोडिंग 3.0 जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए दोस्तों.'' केटीआर ने रविवार को इस पोस्ट में एक कुछ शब्दों को जोड़ा. लिखा, ''इसकी उम्र अच्छी नहीं होगी. निशान चूक गया.''
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

