Telangana Aircraft Crash: तेलंगाना के हैदराबाद में ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट की मौत- VIDEO
हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर तेलंगाना के मेडक जिले के तूप्रान के पास सोमवार को एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान चट्टानों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गई
Telangana Aircraft Crash: हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर तेलंगाना के मेडक जिले के तूप्रान के पास सोमवार को एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान चट्टानों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गई.
घटना सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे की है. स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. कोई हताहत हुआ या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. यह भी पढ़े: MiG-21 Fighter Aircraft Crash In Rajasthan: मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित
Video:
Tweet:
विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरन्त बंद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची. मौके पर दमकल की टीम पहुंचने तक विमान पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई.