Telangana: तेलंगाना में करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गई. घटना हैदराबाद से करीब 120 किलोमीटर दूर कामारेड्डी जिला मुख्यालय स्थित बीड़ी मजदूर कॉलोनी में हुई. इस दर्दनाक घटना में एक दंपति और उनके दो बच्चों की उनके घर पर मौत हो गई
Telangana Shocker:तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गई. घटना हैदराबाद से करीब 120 किलोमीटर दूर कामारेड्डी जिला मुख्यालय स्थित बीड़ी मजदूर कॉलोनी में हुई. इस दर्दनाक घटना में एक दंपति और उनके दो बच्चों की उनके घर पर मौत हो गई. मृतकों की पहचान अहमद (35), परवीन (30), माहीन (6) और अदनान (4) के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब उनके घर की ओर एक पोल से जा रहा एक तार उन पर गिर गया.बताया जा रहा है कि पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यह हादसा हुआ है. यह भी पढ़े: बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से युवक मौत
पड़ोसियों ने तुरंत आपूर्ति काट दी और चारों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Tags
संबंधित खबरें
Kavya Maran Face Backlash For Picking Pakistan Star: अबरार अहमद को ख़रीदने पर सनराइज़र्स लीड्स की काव्या मारन हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
Telangana Shocker: तेलंगाना के मेडक में कर्ज से परेशान दंपति ने 1.5 लाख में बेचा नवजात बेटा, 5 गिरफ्तार
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
\