देश

Tejashwi Yadav Wedding Ceremony: लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने Rachel से दिल्ली में की शादी (Watch Pictures)

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गुरुवार को दिल्ली में अपने परिवार के लोगों के बीच सूत्र में बंध गए हैं. जीवन की नई पारी की शुरुआत करने वाले तेजस्वी यादव ने रेचल नाम की युवती से शादी की है. इस बात की पुष्टि खुद लालू की बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने की है.

Tejashwi Yadav Wedding Ceremony: लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने Rachel से दिल्ली में की शादी (Watch Pictures)
तेजस्वी यादव ने की शादी (Photo Credits Twiter)

Tejashwi Yadav Wedding Ceremony: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को दिल्ली में अपने परिवार के लोगों के बीच शादी सूत्र में बंध गए हैं. जीवन की नई पारी की शुरुआत करने वाले तेजस्वी यादव ने रेचल (Rachel) नाम की लड़की से शादी की है. तेजस्वी यादव  के शादी  को लेकर सोशल मीडिया पर कई फोटो पर वायरल हुए हैं.

बताना चाहेंगे कि जिस लड़की से तेजस्वी यादव ने शादी  की है. वह उनकी दोस्त है, दोनों नई दिल्ली स्थित आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल ( Public  School  में साथ पढ़ते थे. हालांकि लड़की हरियाणा की रहने वाली है और परिवार के साथ दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी (Friends Colony) में रहती हैं. यह भी पढ़े: तेजप्रताप यादव के संगीत में थिरका पूरा यादव परिवार, देखें VIDEO

देखें शादी की तस्वीरें:

तेजस्वी के शादी समारोह उनके परिवार के सदस्यों के अलावा राजनीति के चुनिंदा लोग शामिल हुए. वहीं शादी के बाद परिवार के लोगों के साथ ही शादी में शामिल होने वाले लोगों ने तेजस्वी और रेचल को शादी के बंधन में बधने को लेकर बधाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).