एजेंसी न्यूज

Mizoram: टीचर ने मासूम बच्ची की उतवाई स्कूल ड्रेस, आरोपी शिक्षिका गिरफ्तार

एक स्कूल शिक्षिका को छह साल की एक बच्ची की स्कूल पोशाक उतारने के बाद उसे घर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Mizoram: टीचर ने मासूम बच्ची की उतवाई स्कूल ड्रेस, आरोपी शिक्षिका गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

आइजोल, 28 अगस्त: मिजोरम के लुंगलेई जिले में एक स्कूल शिक्षिका को छह साल की एक बच्ची की स्कूल पोशाक उतारने के बाद उसे घर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. Gurugram: बलात्कार की शिकार 15 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, चाचा ने किया था रेप

पुलिस ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षिका लालबियाकेंगी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. स्कूल शिक्षा विभाग ने दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले के थांगपुई गांव के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

राज्य के शीर्ष छात्र निकाय मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) ने आरोपी को बर्खास्त करने की मांग की.

यह घटना 25 अगस्त को थांगपुई गांव में स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुयी .

बच्ची की मां नैंसी लालनुनसंगी ने बताया कि पहली कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी के साथ 22 अगस्त को स्कूल में एक लड़के ने मारपीट की थी .

नैंसी ने पीटीआई- को बताया, ‘‘मेरी बेटी की उसके सहपाठी ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसने खून की उल्टी की और उसके पेट में दर्द हुआ . मेरी बेटी स्कूल युनिफॉर्म को लेकर इतनी उत्साहित थी कि वह कल होकर फिर से स्कूल गयी और उसी लड़के ने दोबारा उसे पीटा .’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).