Rajasthan: होमवर्क नहीं करने पर छात्र की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने चुरू जिले के कोलासर गांव में एक निजी स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र गणेश की पीट-पीटकर हत्या करने वाले एक स्कूल शिक्षक मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. मनोज ने 13 साल के इस छात्र गणेश को होमवर्क नहीं करने पर बुधवार को पीट-पीटकर मार डाला.

प्रतिकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

जयपुर, 21 अक्टूबर: राजस्थान (Rajasthan) पुलिस ने चुरू जिले के कोलासर गांव में एक निजी स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र गणेश की पीट-पीटकर हत्या करने वाले एक स्कूल शिक्षक मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. मनोज ने 13 साल के इस छात्र गणेश को होमवर्क नहीं करने पर बुधवार को पीट-पीटकर मार डाला. यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: कश्मीर में इस महीने अब तक 11 नागरिकों की हत्या, ऐहतियात के तौर पर कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने गणेश को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस बीच, इस घटना ने पूरे शिक्षा विभाग को झकझोर कर रख दिया है और आगे की जांच के लिए एक टीम कोलासर भेज दी गई है. सालासर थाना प्रभारी संदीप विश्नोई ने बताया कि छात्र के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

मृतक के परिवार के सदस्यों और गणेश के साथ पढ़ने वाले कुछ अन्य बच्चों के बयान दर्ज किए गए हैं. छात्र की हत्या करने वाले गिरफ्तार शिक्षक मनोज कुमार संस्था के मुखिया के पद पर कार्यरत हैं. घटना की जानकारी उसकी मां को नहीं दी गई है. उन्हें बताया गया है कि उनका बेटा अस्पताल में है। साथ ही बुधवार को पोस्टमॉर्टम करने के बाद गुरुवार को गणेश का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड