एजेंसी न्यूज

UP: आधी रात को बुुलाकर झाड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक ने 3 महिलाओं के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना इलाके के एक ही गांव की देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं के साथ झाड़-फूंक के नाम पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने और रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP: आधी रात को बुुलाकर झाड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक ने 3 महिलाओं के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार

गोरखपुर: दो सितंबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना इलाके के एक ही गांव की देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं के साथ झाड़-फूंक के नाम पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने और रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. UP: हैवानियत से भरी दरिंदगी! महिला को बंधक बनाकर 7 दिनों तक किया गैंगरेप, केस दर्ज

कैंपियरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं ने तांत्रिक पर झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने और रुपये लेने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आज आरोपी श्‍याम बिहारी निवासी मछली गांव को कैंपियरगंज से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मछली गांव निवासी तांत्रिक श्‍याम बिहारी ने एक गांव के दो भाइयों की पत्नियों और एक पड़ोसी महिला को अलग-अलग दिनों में रात 12 बजे गांव में एक पीपल के पेड़ के नीचे बुलाया और कुछ ऐसा खिलाता था जिससे महिलाएं बेहोश हो जाती थीं.

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था. पुलिस के अनुसार बृहस्‍पतिवार को तीनों महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तांत्रिक ने उनके साथ दुष्‍कर्म किया और करीब सात हजार रुपये भी वसूले. उन्होंने बताया कि तांत्रिक भय दिखाकर कथित तौर पर झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म करता था.

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को तांत्रिक की सच्चाई का एहसास हुआ तो उन्‍होंने अपने पैसों की मांग की और उसकी गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित किया.  सीओ ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).