Tamilnadu Road Accident: तमिलनाडु में दो सड़क दुर्घटनाओं में 9 की मौत
तमिलनाडु में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी.बताया जा हा है कि कलपक्कम में मवेशियों को बचाने की कोशिश में एक कार ने नियंत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराई.
चेन्नई, 15 मई : तमिलनाडु में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी.बताया जा हा है कि कलपक्कम में मवेशियों को बचाने की कोशिश में एक कार ने नियंत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराई. कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
पांचों युवक पुडुचेरी से लौट रहे थे. मृतकों में से चार की पहचान एजूमलाई, राजेश, विग्नेश और युवराज के रूप में हुई. पांचवें व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. एक अन्य घटना में, चेन्नई के मधुरमगाम में एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : CBSE Board Revaluation: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया वेरिफिकेशन-रिवैल्यूएशन शेड्यूल, 10वीं-12वीं में फेल या कम नंबर पाने वाले स्टूटेंड ऐसे करें आवेदन
जान गंवाने वाले चार लोगों में से एक कार का ड्राइवर है और तीन अन्य एक ही परिवार के सदस्य हैं. वे अपने एक करीबी रिश्तेदार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

