तमिलनाडु में बारिश के लिए मंत्री ने चर्च और दरगाह में प्रार्थना की, पहले कर चुके हैं यज्ञ
बारिश के देवताओं को मनाने के लिए जिले के एक मंदिर में 'यज्ञ' करने के एक दिन बाद, राज्य के नगर प्रशासन मंत्री एस पी वेलुमणि ने रविवार को यहां एक चर्च और दरगाह में जाकर प्रार्थना की. भगवान से तमिलनाडु के लिए प्रचुर बारिश की दिव्य कृपा बरसाने की दुआ मांगने वेलुमणि शहर के सेंट मार्क चर्च और हज़रत मूसा औलिया दरगाह गये.
कोयंबटूर: बारिश के देवताओं को मनाने के लिए जिले के एक मंदिर में 'यज्ञ' करने के एक दिन बाद, राज्य के नगर प्रशासन मंत्री एस पी वेलुमणि ने रविवार को यहां एक चर्च और दरगाह में जाकर प्रार्थना की. भगवान से तमिलनाडु के लिए प्रचुर बारिश की दिव्य कृपा बरसाने की दुआ मांगने वेलुमणि शहर के सेंट मार्क चर्च और हज़रत मूसा औलिया दरगाह गये.
बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में इस साल पानी की भारी कमी हो रही है और भूजल स्तर कई स्थानों पर गिर गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि एक करोड़ लीटर प्रतिदिन पानी वेल्लोर जिले में स्थित जोलारपेट्टी से ट्रेन के जरिए चेन्नई भेजा जाएगा, जिस पर 65 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
\