देश

Tamil Nadu: तमिलनाडु में स्कूल में बाथरूम की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

तमिलनाडु में शुक्रवार को तिरूनेलवेली जिले के एक सरकारी स्कूल के बाथरूम की दीवार ढह जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

Tamil Nadu: तमिलनाडु में स्कूल में बाथरूम की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

चेन्नई,17 दिसंबर : तमिलनाडु में शुक्रवार को तिरूनेलवेली जिले के एक सरकारी स्कूल के बाथरूम की दीवार ढह जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना पूर्वाह्न् साढ़े ग्यारह बजे हुई और इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

यह स्कूल तिरूनेलवेली निगम कार्यालय की इमारत के बगल में स्थित है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. अभी तक हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया. यह भी पढ़ें : स्कूटी सवार स्नैचरों ने दिल्ली की महिला को 100 मीटर तक घसीटा

इस हादसे में मारे गए छात्रों के शव पोस्टमार्टम के लिए तिरूनेलवेली जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं और घायल छात्रों को तिरूनेलवेली मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाथरूम की दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).