देश

Tamil Nadu: छात्रा की आत्महत्या के बाद शिक्षक ने भी की खुदकुशी, कहा- सब मुझ पर कर रहे हैं शक

तमिलनाडु में कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने यौन शोषण को कारण बताते हुए आत्महत्या कर ली थी. छात्रा की मौत के बाद शिक्षक ने भी आत्महत्या कर ली. हालांकि लड़की ने किसी पर आरोप नहीं लगाया था बावजूद इसके शिक्षक ने परेशान हो कर आत्महत्या कर ली.

Tamil Nadu: छात्रा की आत्महत्या के बाद शिक्षक ने भी की खुदकुशी, कहा- सब मुझ पर कर रहे हैं शक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

तमिलनाडु में कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने यौन शोषण को कारण बताते हुए आत्महत्या कर ली थी. छात्रा की मौत के बाद शिक्षक ने भी आत्महत्या कर ली. हालांकि लड़की ने किसी पर आरोप नहीं लगाया था बावजूद इसके शिक्षक ने परेशान हो कर आत्महत्या कर ली. सरवानन नाम के 42 साल की शिक्षक ने सुसाइड नोट में कहा है कि लड़की की मौत के बाद सभी लोग उसपर संदेह करने लगे थे और लड़की की मौत का कारण बताकर छात्र उसे चिढ़ाने लगे थे. इसी सब से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है. तमिलनाडु में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करेगी पुलिस.

पिछले हफ्ते फांसी लगाकर जान देने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, ''मुझे करूर जिले में यौन उत्पीड़न के कारण मरने वाली आखिरी लड़की होनी चाहिए. मुझे यह कहने में डर लग रहा है कि मेरे इस फैसले का कारण कौन है? मैं लंबे समय तक जीना चाहती थी और दूसरों की मदद करना चाहती थी, लेकिन अब मुझे इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़ना होगा."

जांच के तहत, पुलिस पहले ही उसके स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है. सरवनन से भी पूछताछ की गई, लेकिन इस घटना ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी. जिसके बाद शिक्षक ने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया.

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि गणित के शिक्षक के खिलाफ कोई संदेह नहीं था. सरवनन ने कल रात त्रिची में अपने ससुर के यहां आत्महत्या कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).