देश

Shocking! तमिलनाडु में बाप ने बेटी को दी लव मैरेज की दर्दनाक सजा, पेपर कटर से गला काटने की कोशिश की, जानें फिर क्या हुआ

तमिलनाडु के थिरुप्पुर में रहने वाला एक बाप ने अपनी बेटी को लव मैरेज की दर्दनाक सजा देने की कोशिश की. हालांकि उसकी जान किसी तरह से जान बच गई .

Shocking! तमिलनाडु में बाप ने बेटी को दी लव मैरेज की दर्दनाक सजा, पेपर कटर से गला काटने की कोशिश की, जानें फिर क्या हुआ
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Pexels)

तमिलनाडु के थिरुप्पुर में रहने वाला एक बाप ने अपनी बेटी को लव मैरेज की दर्दनाक सजा देने की कोशिश की. हालांकि उसकी जान किसी तरह से जान बच गई . मामला कुछ इस तरह से हैं. आरोपी बाप जिसका नाम पूराजा हैं. उसकी बेटी प्रियंका को एक लड़के से प्यार होने के बाद वह उससे शादी कर ली थी. बेटी की इस फैसले को उसके पिता को नागवार लगा. जिसके बाद वह बेटी द्वारा लव मैरेज करने को लेकर उसके पर अचानक से पहुंचने पर पेपर कटर से बेटी की गर्दन काटने की कोशिश किया. गनीमत रही कि पेपर कटर से बेटी की गर्दन नहीं कट पाई और उसकी जान बच गई.

दरअसल प्रियंका जिसकी उम्र 19 साल है. वह थिरुप्पुर में एक गारमेंट फैक्ट्री काम करती है. काम के दौरान उसका फैक्ट्री में ही काम करने वाले 25 साल के मोहम्मद यासीन से प्यार हो गया. दोस्ती के बाद दोनों पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थे. इस बीच दोनों ने 16 जुलाई को भाग गए और शादी कर ली. इसके बाद प्रियंका अपने बेटी से अलग होकर यासीन के घर रहने के लिए चली गई. यह भी पढ़े: West Bengal Shocker: पश्चिम बंगाल में एक महिला को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया

शादी के बाद उसके पिता इसी शनिवार को प्रियंका जब अकेली घर में थी. उसी समय नशे में धूत होकर उसके पिता उसके घर पहुंचे. प्रियंका कुछ समझ पाती की उसके पिता ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और एक पेपर कटर से उसका गला काटने की कोशिश की. लेकिन उसके चीख पुकार के बाद उसे छोड़कर वहां से भाग गया. इस बीच पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जिसके बाद उसकी जान बच सकी. वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).