देश

Tamil Nadu Shocker: पत्नी ने काम पर जाने से किया इनकार तो गुस्साए पति ने चाकू से कई वार कर उतार दिया मौत के घाट

तमिलनाडु में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने काम पर जाने से मना कर दिया था. घटना कन्नगी नगर की है यहां पत्नी के काम पर जाने से मना करने पर रविवार को में 42 वर्षीय व्यक्ति ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Tamil Nadu Shocker: पत्नी ने काम पर जाने से किया इनकार तो गुस्साए पति ने चाकू से कई वार कर उतार दिया मौत के घाट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने काम पर जाने से मना कर दिया था. घटना कन्नगी नगर की है यहां पत्नी के काम पर जाने से मना करने पर रविवार को में 42 वर्षीय व्यक्ति ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतक 38 वर्षीय धनलक्ष्मी की शादी ऑटो चालक 42 वर्षीय त्यागराजन से हुई थी. दंपति अपने दो बच्चों के साथ कन्नगी नगर के एक घर में रहते थे. शराब की लत लगने के बाद पति ने पिछले कुछ महीनों से काम पर जाना बंद कर दिया था. UP के लखनऊ में बीच सड़क पर पति ने पत्नी की गड़ासे से हमलाकर की हत्या, चरित्र पर करता था शक. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्यागराजन अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था और उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगता था. पूछताछ में पता चला कि पति की हरकतों से परेशान होकर महिला ने काम पर जाना बंद कर दिया था ताकि उसके पति को शराब के लिए पैसे न मिले.

रविवार को आरोपी ने अपनी पत्नी को काम पर जाने के लिए कहा लेकिन महिला ने मना कर दिया. उसके मना करने पर त्यागराजन ने रसोई का चाकू लिया और उसपर बार-बार चाकू से हमला किया. धनलक्ष्मी खून से लथपथ होकर गिर पड़ी. उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के कुछ लोग उसे बचाने दौड़ पड़े, जबकि उसका पति भाग गया.

कन्नगी नगर पुलिस ने उसे सरकारी रोयापेट्टा अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर त्यागराजन को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने उसे सोमवार को शहर के एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और जेल भेज दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).