Tamil Nadu Horror: नशे में धुत व्यक्ति ने 3 साल की बच्ची को जिंदा जलाया, पीड़िता के पिता का है दोस्त
तमिलनाडु से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. सुलूर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने एक तीन साल की बच्ची को जला कर मार डाला. घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है.
- Read in
- English
Tamil Nadu Horror: तमिलनाडु से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. सुलूर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने एक तीन साल की बच्ची को जला कर मार डाला. घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है. मृतक के पिता के एक दोस्त ने इस घटना को अंजाम दिया है. जिसका उसके घर में आना- जाना था. वारदात के बाद आरोपी की पहचान पश्चिम अरासुर निवासी सी धनसेकर के रूप में हुई है. बच्ची को जालते समय आरोपी धनसेकर भी झुलस गया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वारदाता के दिन बच्ची के पिता सुबह कही घर से बाहर गए थे. जब वे 11 बजे घर लौटे तो देखा कि घर से धुआं निकल रहा है. पिता ने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर घर के अंदर जाने के लिए दरवाजा तोड़ा. जब वे अंदर गए तो उन्होंने देखा कि लड़की कपड़े में लिपटी हुई थी और जली हुई है. जबकि आरोपी लड़की के पास घायल अवस्था में आरोपी धनसेकर पड़ा हुआ है. यह भी पढ़े: बिहार के बेगूसराय में इंसानियत हुई शर्मसार, गलती से पौधा टूटने पर पड़ोसी ने 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाया
वारदात के बाद पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची को जलाने से पहले यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई हैं. जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता वेल्डर हैं, मां एक निजी कंपनी में काम करती है और बड़ी बहन कक्षा चार में पढ़ती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

