देश

Tamil Nadu: बुजुर्ग व्यक्ति 3 साल से कर रहा था 15 वर्षीय पोती का यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात- गिरफ्तार

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में एक 71 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पोती का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया और उसे गर्भवती कर दिया. घटना जिले के थुरुकोइलूर इलाके के पास एक गांव की है.

Tamil Nadu: बुजुर्ग व्यक्ति 3 साल से कर रहा था 15 वर्षीय पोती का यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात- गिरफ्तार
Stop Rape (File Image)

कल्लाकुरिची: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कल्लाकुरिची (Kallakurichi) जिले में एक 71 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पोती का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया और उसे गर्भवती कर दिया. घटना जिले के थुरुकोइलूर इलाके के पास एक गांव की है. आरोपी ने बच्ची का गर्भपात भी कराया. पुलिस ने गर्भपात कराने में उसकी मदद करने वाले आरोपी और दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. Uttar Pradesh: किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की बेटी की एक दशक पहले मौत हो गई थी. उसकी पोती और पोता उसके साथ रह रहे थे क्योंकि उनके पिता ने उन्हें छोड़ दिया था और दूसरी महिला से शादी कर ली थी. वह फिलहाल बेंगलुरु में सेटल हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पिछले तीन साल से लड़की का यौन शोषण कर रहा था.

लड़की के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसी इलाके में रहने वाली एक महिला और एक रिटायर नर्स की मदद से भ्रूण का गर्भपात करा दिया. मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों के एक समूह ने गांव के प्रशासनिक अधिकारी विमल को सतर्क किया. इसके बाद उन्होंने तीनों के खिलाफ थिरुकोइलूर ऑल वुमन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 6, 5, 5 (j), 5 (j) (ii) और 7 शामिल हैं. (POCSO) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).