देश

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में लॉरी-कार के बीच भीषण टक्कर, 5 छात्रों की मौत, दो अन्य जख्मी (Watch Video)

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में चेन्नई-तिरुपति राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ़्तार से जा रहे एक लॉरी और कार की टक्कर हो गई. जिस हादसे में पांच छात्रों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य घायल हुए है.

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में लॉरी-कार के बीच भीषण टक्कर, 5 छात्रों की मौत, दो अन्य जख्मी (Watch Video)
Road Accident (img: File photo)

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में चेन्नई-तिरुपति राष्ट्रीय राजमार्ग (Chennai-Tirupati National Highway) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ़्तार से जा रहे एक लॉरी और कार के बीच टक्कर होने से पांच छात्रों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य घायल हुए है. जिनके इलाज के लिए जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर दोनों घायलों का इलाज शुरू है.

केके चत्रम पुलिस के अनुसार ये छात्र एक निजी विश्वविद्यालय के हैं. ये सभी एक कर में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी बीच चेन्नई-तिरुपति राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉरी और कार के बीच टक्कर हो गई. जिसमें इन छात्रों की जान चली गई. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क के किनारे खड़ी है. यह भी पढ़े: Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट लॉरी और कार के बीच भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

तमिलनाडु में सड़क हादसे में 5 छात्रों की मौत:

तमिलनाडु में  सड़क हादसा:

वहीं पुलिस ने हादसे के बाद मृतका छात्रों के परिजन को इसके बारे में सूचना दे दी है. सूचना के बाद परिजन अस्पताल के लिए निकल चुके है. हादसे के  बाद पुलिस ने लॉरी  के साथ ही कार को भी बरामद किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).