Tamil Nadu: तमिलनाडु में पटाखों के गोदाम में धमाके में 3 की मौत
तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले के वानियामबाडी में पटाखों के एक गोदाम में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए.
चेन्नई, 12 फरवरी : तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले के वानियामबाडी में पटाखों के एक गोदाम में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि विस्फोट पटाखों के गोदाम में हुआ और इसके कारणों की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : सभी को अपने विचार रखने का हक: जैन मुनि के जमीअत मंच से जाने पर बोले आचार्य चिदानंद
पुलिस ने कहा कि जलते हुए गोदाम से सात लोगों को बचाया गया, लेकिन उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

